पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्राओं ने लिया कराटे का प्रशिक्षण

छात्राओं ने लिया कराटे का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुसरो अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में सोमवार को शीतोरयु कराटे डू स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वावधान में विद्यालय सचिव के सौजन्य से समर कैम्प में मार्शल आर्ट के गुर की जानकारी दी जा रही है। सात दिनों के कैंप में पंचिंग ब्लॉक फाइट की तकनीक की जानकारी दी जाएगी। शीतोरयु शैली के झारखंड चीफ सेंसेई उमेश नायडू ने कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कहा कि जब भी लड़कियों पर मुसीबत आएगी तब यह प्रशिक्षण काम आएगा। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, आचार्य राकेश कुमार सिंह, साधनचंद्र धर, निभा सिन्हा, आचार्या एवं ब्लैक दान इंस्ट्रक्टर मीनाक्षी कुमारी, पूजा कुमारी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...