पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ताराबेड़ा को नगर तो बना दिया पर सुविधाएं नहीं दी, लोग परेशान

ताराबेड़ा को नगर तो बना दिया पर सुविधाएं नहीं दी, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुसरो नगर परिषद के वार्ड संख्या आठ के ताराबेड़ा- बुढ़ीडीह में सड़क नहीं बन पाई। साथ ही पानी और बिजली की समस्या काफी गंभीर है। यहां दो चापानल हैं। लेकिन पानी सही से नहीं मिलता। यहां जोरिया के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। लेकिन गर्मी के दिनों में जोरिया भी सूख गई है। कचरे के लिए डस्टबिन भी नहीं है। यहां के लोगों ने बताया कि बिजली, पानी, सड़क और कचरा फेंकने की सुविधा नहीं है। पानी निकासी के लिए नाली की सुविधा नहीं है। फिर भी इस क्षेत्र को नगर घोषित कर दिया गया।

क्या कहते हैं पार्षद

10 लाख से बनने वाले 1900 फीट रोड का शिलान्यास किया गया है। काम जल्द चालू होगा। पानी के लिए यहां 70 लाख का चेक डैम पास करवाए हैं। विवाह मंडप भी बनना है। यहां लगभग एक करोड़ की योजना दी गई है।

विनिता देवी ने कहा कि पानी बड़ी समस्या है। रोड भी नहीं है। लाइन नहीं रहने से दिक्कत होती है। चापानल है पर पानी नहीं निकलता है, मच्छरदानी नहीं मिली है। सफाई के लिए कोई नहीं आता है। यहां 12 माह में 4 माह नाले में पानी नहीं रहता है। यहां 17 घर में किसी को भी शौचालय नहीं दिया गया है। नाली भी नहीं बनी है।’’ विनिता देवी

ताराबेड़ा बुढ़ाडीह निवासी दुर्गा मुर्मू ने कहा कि नगर परिषद से कोई सुविधा नहीं मिली है। जोरिया का पानी पीते हैं। लेकिन वह भी सूख गई है। सफाई कर्मी इधर नहीं आते हैं। बिजली है, लेकिन वोल्टेज लो रहता है। इसमें कुछ भी दिखाई नहीं देता है। यहां रोड भी नहीं बना है। लाल कार्ड भी कई लोगों का छूटा हुआ है।\\\'\\\' दुर्गा मुर्मू

शिवलाल टुडू ने कहा कि पीएम आवास नहीं दिया गया है। पानी की कमी के कारण स्नान करने तक में भी दिक्कत होती है।’’शिवलाल टुडू

क्या कहते हैं लोग

कालीचरण टुडू ने कहा कि इधर कोई अधिकारी ध्यान नहीं देता है। चापानल में पानी नहीं निकलता है। रोजगार का कोई साधन नहीं है। चपरी और ताराबेड़ा को जोड़ने वाला पुल बना नहीं है। जिससे परेशानियां होती हैं। ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। चार साल हो गए मगर उसको लगाया नहीं गया है। यहां 15 से 20 लोग रोजगार के लिए बाहर चले गए हैं।’’ कालीचरण टुडू

यह सीसीएल क्षेत्र है। सीसीएल से बिजली की सुविधा मांगने जाते हैं तो केस कर दिया जाता है। सीसीएल ने सुविधा नहीं दी है ।’’ राम टुडू

खबरें और भी हैं...