पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • शार्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग

शार्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25 किमी दूर समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

भास्कर संवाददाता | पिछोर

जिले की पिछोर रोड पर ग्राम राजापुर में मंगलवार की सुबह एक किराने की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकानदार का कहना है कि उसका 10 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। दुकानदार नीरज सिंह पुत्र हरीसिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने जैसे ही दुकान में आग को लगते देखा तो उसने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड न आने से दुकान में रखा पूरा सामान स्वाहा हो गया।

नीरज ने बताया कि जब वह दुकान खोल कर घुसे तक सब कुछ ठीक था, लेकिन थोड़ी ही देर में उनकी दुकान में अचानक आग भड़क गई। आग लगते देखकर उन्होंने पिछोर में फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उनके गांव राजापुर से पिछोर की दूरी 25 किमी दूर है, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची जिससे पूरा सामान जल गया। आगजनी में 30 क्विंटल गेहूं, फ्रिज, टीवी, पंखा, कंप्यूटर, वैट मशीन और 4लाख रूपए का किराने का सामान, 30 हजार रूपए नगदी आदि सबकुछ जल कर स्वाहा हो गया।

खबरें और भी हैं...