पिछोर | खेल युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में हर विकास खंड में चल रहे ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में चल रहा है।खेल प्रशिक्षक अतर सिंह गौर,गुरु ने बताया कि शिविर में 80 बच्चे नन्हें खिलाड़ी क्रिकेट फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं।सुबह 5.30 से 7.30 तक बच्चों को फिटनेस एक्सरसाइज,खेल,कौशल,क्रिकेट की बारीकियों की जानकारी दी जा रही हैं।इस खेल को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, जिला खेल अधिकारी एमके धौलपुरी के सहयोग से खेल को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण स्तर पर लगाया जा रहा हैं। समर कैंप 15 जून तक चलाया जाएगा।