पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कांग्रेस बोली किसानों के पंजीयन पर व्यापारी खरीद केंद्र पर गेहूं चना बेचकर ले रहे मुनाफा

कांग्रेस बोली-किसानों के पंजीयन पर व्यापारी खरीद केंद्र पर गेहूं-चना बेचकर ले रहे मुनाफा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछोर नगर में बुधवार को ब्लॉक कमेटी द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर ने बताया कि सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से ये मांगे रखी गई हैं। जिसमें शासन द्वारा समर्थन मूल्य अनाज खरीदी केंद्रों पर किसानों का शोषण किया जा रहा है, प्रत्येक केंद्र पर किसानों से तुलाई, कम्प्यूटर में फीडिंग के नाम पर किसानों को कच्ची रसीदें दी जा रही है। व कच्ची रसीद से कम मात्रा कम्प्यूटर में फीड की जा रही है। रसीद के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। कई किसानों की उपज 5-5 दिन तक नहीं तोली जा रही है। किसानों का भुगतान 20-20 दिनों तक नहीं किया जा रहा है। सेंपल के नाम पर 2 से 5 किलो गेहूं लिया जा रही है। कृषि उपज मंडी पिछोर खरीदी केंद्र पर किसानों को खाना, पानी की सुविधा नहीं दी रही है। हम्मालों को शासन की योजनाओं का समुचित लाभ नहीं दिया जा रहा है। बैंक में किसानों के खातों से राशि बिना किसान के ही व्यापारियों को आहरण कर दी जा रही है। जिस पर रोक लगाकर किसान को ही राशि का भुगतान किए जाने की मांग की है।

इस अवसर पर त्रिलोक सिंह यादव, कयूम खान, रामकिशोर सोनी, अरुण शर्मा, जगदीश शर्मा, नीरज पाराशर, सीताराम, श्रीराम लोधी प्रवक्ता कांग्रेस पिछोर, वीर सिंह, रामनारायण भार्गव, राम कुमार पांडे, शेर सिंह लोधी, धनीराम रजक, संतोष गौर, भगवत यादव, कोमल पंसारी, दुर्ग सिंह बुंदेला, बृजेश दुबे, लेवन सिंह, राहुल शर्मा, तिजू साहू, बालकृष्ण जाटव, इमरत आदिवासी, विशाल, जहार सिंहट्ट, पूरन, नरेश कुमार, प्रकाश चंद्र सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

ये भी रखीं मांगे

खरीदी केंद्रों पर प्रभावशाली व्यक्तियों को ही बारदाना पहले दिया जा रहा है।

निरीक्षण दल का मौके पर न रहकर खुले आम प्रशासन की मिली भगत से किसानों का शोषण किया जा रहा है।

कई खरीदी केंद्रों पर बारदाने का अभाव बताकर किसानों को लूटा जा रहा है।

खरीद केंद्रों पर कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा फर्जी तरीके से फर्जी सर्वे नंबर बताकर हजारों क्विंटल गेहूं डाला गया है।

किसानों के पंजीयनों पर व्यापारियों द्वारा खरीदी केंद्रों पर गेहूं एवं चना डाला जा रहा है। जिस पर शीघ्र रोक लगाई जाए।

खबरें और भी हैं...