पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • एक परिवार की तीन बेटियों ने बेटों से अधिक अंक हासिल किए

एक परिवार की तीन बेटियों ने बेटों से अधिक अंक हासिल किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछोर में एक ही परिवार की तीन बेटियां जो लाईं सर्वाधिक अंक।

भास्कर संवाददाता|पिछोर

पिछोर नगर में रहने वाले एक परिवार की तीन बेटियों ने अपनी भाइयों से अधिक अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं तीनों बेटियों ने 89 से 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जबकि उनके छोटे व बड़े भाई हाई स्कूल में उनके अधिक अंक हासिल नहीं कर पाए है। खासबात यह है कि भाई ज्यादा तर पढ़ाई करने के लिए ही रहते थे। लेकिन बेटियां पढ़ाई के अलावा घर का कार्य करने में भी परिवार का हाथ बंटाती थी। इसके बाद भी उन्होंने भाईयों को पीछे कर सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। जिसमें होनहार प्रतिभा नीशू गुप्ता पुत्री सतीश गुप्ता ने कक्षा 10वी में 93.6 फीसदी अंक व मुस्कान गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता ने भी 93.2 फीसदी तथा सुरभि गुप्ता पुत्री दिनेश गुप्ता ने कक्षा 12 हायर सेकंडरी में 89 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जबकि इनके भाइयों के इनसे कम अंक हैं।

खबरें और भी हैं...