भौंती|क्षेत्रीय विधायक केपी सिंह अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनने और उनका निराकरण करने के लिए दो दिन में एक दर्जन ग्रामों का भ्रमण करेंगे। भौंती के कांग्रेस नेता नाथूराम गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछोर द्वारा क्षेत्र के सभी ग्रामों में विधायक द्वारा तय किया है। इसी क्रम में 21 मई में 12 बजे ग्राम बाजना, 1 बजे ढीमर की टपरिया, 2 बजे महेशपुरा, 3 बजे नयाखेड़ा डेम, 4 बजे इमलिया, 5 बजे ढला दूसरे दिन 22 मई को 12 बजे बदरवास, 1 बजे ककरोठा, 2 बजे चौमुहां, 3 बजे सेमर, 4 बजे बमेरा, 5 बजे पगरा में जन संपर्क कर जनता की समस्याओं को सुनेंगे। साथ ही लोगों को नशा से दूर रहने की सलाह देंगे। केपी सिंह ने अपने जन संपर्क के दौरान सैकड़ों लोगों को शराब, गांजा सहित अन्य नशों को छुड़वाने के लिए नशामुक्ति की शपथ दिलाएंगे।