पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कहीं कचरे से अटी पड़ी ताे कहीं तोड़ दी पानी की हौज

कहीं कचरे से अटी पड़ी ताे कहीं तोड़ दी पानी की हौज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनेल. कचरे से अटी पड़ी मवेशियों के लिए बनाई पानी की होद।

सुनेल. गर्मी में एक अाेर जहां प्याऊ खोलकर लोगों की प्यास बुझाई जा रही है। मवेशियों के लिए होद में पानी भरा जा रहा है। कस्बे में मवेशियों के लिए बनाई गई पानी की होद कोई काम नहीं आ रही है। क्षेत्र के नदी, तालाब, तलाइयां रीतने के बाद कुएं, कुइयां एवं हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं। ग्रामीण अंचल में लोग दूरदराज से पानी जुटा रहे हैं। ऐसे में मवेशियों के समक्ष पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। कस्बे में मवेशियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के इंतजाम नहीं है। इससे मवेशियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत के समीप बनी पानी की होद कचरे से अटी पड़ी है। जिससे मवेशियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कस्बे में ग्राम पंचायत के बगल में बनी पानी की होद कचरे से अटी पड़ी है। लंबे समय से लोग इसमें कचरा डाल रहे हैं। वहीं ग्राम पंचायत भी इसे साफ करवाकर पानी भरने की जहमत नहीं उठा रही है। दूसरी ओर पिड़ावा रोड पर विकास अधिकारी निवास के बाहर मवेशियों के लिए पानी की होद को तोड़ दिया गया। वहां सरकारी दुकानों का निर्माण करवाया जा रहा है।

पशुओं के लिए पुरानी होद हैं। वहां ग्राम पंचायत को निर्देश देकर पीने के पानी की व्यवस्था करवाई जाएगी। विकास अधिकारी निवास के बाहर पुरानी होद को तोड़कर 5 लाख रुपए की लागत से 3 दुकानों का निर्माण करवाया जा रहा है। पुरानी होद के पास ही नई होद बनाई जाएगी। वर्तमान में छोटी पानी खेळ में अभी मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। महेश कुमार, विकास अधिकारी पंस, सुनेल

खबरें और भी हैं...