पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • राजस्व लोक अदालत शिविर में प्रकरणों का निस्तारण

राजस्व लोक अदालत शिविर में प्रकरणों का निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काली तलाई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर न्याय आपके द्वार के अंतर्गत राजस्व शिविर का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पंचायत समिति सुनेल प्रधान कन्हैयालाल पाटीदार रहे। इस अवसर पर तहसीलदार पिड़ावा राजेंद्र शर्मा, चेयरमैन निर्मल शर्मा, सरपंच पूरीलाल दांगी, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. सुमति प्रकाश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष हुकम पाटीदार, जेईएन कमलेश नागर, कृषि पर्यवेक्षक घनश्याम शर्मा, सचिव सलीम खान, कानूनगो देवीशंकर शर्मा, एडवोकेट बालचंद दांगी सहित 15 विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रधान कन्हैयालाल पाटीदार ने उपस्थित जनता को इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। जिसके कारण जनता को तहसील के चक्कर ना काटना पड़े। वही सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जनता की के लिए कई योजनाएं चला रखी है। इनका जनता इन शिविरों के माध्यम से लाभ उठाएं। शिविर में ऑनलाइन पैंशन पीपीओ जारी किया गया। रीडर भीमराज मीणा ने बताया कि शिविर में 108 नामांतरण, खाता इंद्राज दुरुस्ती 74, खाता बंटवारा 8, सीमाज्ञान 1,216 अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं विद्युत विभाग द्वारा 23 नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी किए गए।मृदा स्वास्थ्य कार्ड 60,फव्वारा सेट 2, डिप संयंत्र 5 ,मिनी किट बीज 40,खाद सुरक्षा के आवेदन लिए गए। वहीं दो पेंशन स्वीकृत की गई, इसके अलावा कई विभागों द्वारा जनता को जानकारियां दी गई।

लुहारिया ग्राम पंचायत हुई वाद रहित

डग. राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार 2018 अटल सेवा केंद्र लुहारिया में एसडीएम गंगधार चंदन दुबे की अध्यक्षता में कैंप आयोजित किया गया। आमजन की समस्याओं का हाथोहाथ निराकरण किया गया। कैंप में नामांतरण 153, राजस्व निकले 155, खाता दुरुस्ती 102, बंटवारे 10, सीमाज्ञान आवेदन 12, सीमाज्ञान दो गैर खातेदार से खातेदार 1 251, प्रार्थना पत्र एक एवं अन्य 410 आवेदनों का निस्तारण किया गया। एसडीएम गंगधार न्यायालय में विचाराधीन 3 प्रकरणों में राजीनामे से निस्तारण किया गया। विभाग द्वारा 17 नया घरेलू कनेक्शन जारी किए गए। कैंप में विधायक रामचंद्र सुनारीवाल, डीएसपी भंवर सिंह शेखावत ,तहसीलदार गंगधार सुरेश चंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार डग शकूर मोहम्मद, पंचायत समिति डग प्रसार अधिकारी रामदेव लखारा, मंडल अध्यक्ष भाजपा गोविंद सिंह परिहार, सरपंच ग्राम पंचायत लोहारिया कालू सिंह, भगवान सिंह, सूर्यप्रकाश शर्मा सहित मौजूद रहे। आॅफिस कानूनगो गणेशराम सिरोलिया,साजिद मोहम्मद, पटवारी अब्दुल कदीर, प्रदीप कुमार शर्मा, पूर्व पटवारी बाबूलाल वर्मा, राजस्व टीम भवानीशंकर सैनी, कैलाशचंद्र एवं 15 विभाग विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, जल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, रसद विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

रायपुर. राजस्व शिविर में प्रकरणों का निस्तारण कर प्रमाण-पत्र बांटे गए।

खबरें और भी हैं...