नगर के दिगंबर जैन मांगलिक भवन कटला में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान और मुनि ज्ञेय सागर महाराज के सानिध्य में शिक्षण एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन अभिषेक पूजन किया जा रहा है।
ब्रह्मचारी संजय भैय्या ने शुक्रवार को अभिषेक तथा पूजन का महत्व बताते हुए बताया कि छात्रों को अपनी दिनचर्या की शुरुअात भगवान के अभिषेक व पूजन से करनी चाहिए। इसके बाद मुनि ज्ञेय सागर महाराज ने प्रवचन में बताया कि छात्र जीवन अपने आप में साधु जीवन होता है। प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन संवारने में पूरी ताकत लगानी चाहिए। अपनी आवश्यकताओं को सीमित रख कर संयम से जीवन जीना चाहिए। तभी उपलब्धियां प्राप्त होती है। आज के युग में इसका विपरीत हो रहा है। बच्चे अपने मां बाप की हर इच्छा पूरी करके उन्हें बिगाड़ रहे हैं। इससे बच्चे संस्कारहीन हो रहे हैं। जरूरत से ज्यादा प्यार और सुविधाएं पतन का कारण बन रही हैं। विद्यार्थियों में संस्कार पैदा करने के लिए इस तरह के आयोजनो की आवश्यकता है। समाज प्रवक्ता शेलेंद्र जैन ने बताया कि अल्पाहार के बाद तीनों समय शिक्षण कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।