पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • सिद्धचक्र मंडल विधान के शुभारंभ पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा

सिद्धचक्र मंडल विधान के शुभारंभ पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिद्धचक्र मंडल विधान के शुभारंभ पर जैन समाज ने शोभायात्रा निकाली। सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान और मुनि ज्ञेयसागर महाराज के सानिध्य में ब्रह्मचारी तरुण भैया के निर्देशन में सिद्धचक्र मंडल विधान का आयोजन शैलेंद्र जैन चेलावत परिवार की ओर से किया गया।

इस अवसर पर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा नयापुरा लालमंदिर से शुरू होकर वीडियो चौराहा, सुभाष चौक, पीपली चौक, छप्पन दरवाजा, चौधरियान मोहल्ला, शेर मोहल्ला, सेठान मोहल्ला होते हुए नयापुरा लालमंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाएं केसरिया वस्त्र धारण कर कलश लेकर चल रही थीं। वहीं पुरुष सफेद वस्त्र धारण कर चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा के बाद मुनि ज्ञेयसागर महाराज की उपस्थिति में तरुण भैय्या ने विधि-विधान से ध्वजारोहण करवाया। इसके बाद सिद्ध चक्र विधान का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम दिगंबर जैन लाल मंदिर नयापुरा में 20 से 29 मई तक आयोजित किया जाएगा। शोभायात्रा के बाद समाज के वात्सल्य भोज का आयोजन हुआ।

शोभायात्रा निकालकर की शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा

पनवाड़. लायफल के अंधेरे बाग हनुमान मंदिर पर रविवार को शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। प्रतिमाओं की धूमधाम से नगर में शोभायात्रा निकाली। श्रीराम महायज्ञ समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अंधेरे बाग हनुमान मंदिर पर 5 दिन से चल रहे 9 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के दौरान विधि विधान से शिव-पार्वती, नाडिया की प्रतिमाओ अनाज, पानी, भूमि, पंचामृत से अभिषेक व पूजा अर्चना कर महामंत्रो के द्वारा आहुतियां दी गई। प्रतिमाओ को विमान मे विराजमान कर लायफल नगर में बैंड बाजे आतिशबाजी के साथ मुख्यमार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने जगह जगह प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अंधेरे बाग मंदिर परिसर में प्रतिमाओं की प्राणप्रतिष्ठा की गई। यहां 5 दिन से चल रहे श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति 24 को होगी।

पनवाड़. अंधेरे बाग हनुमान मंदिर प्रागण में शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

पिड़ावा. सिद्ध चक्र मंडल विद्यान के तहत निकाली शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।

सत्संग में सामाजिक बुराइयां खत्म करने की दी सीख

रायपुर. बरड़ी बालाजी पर सत्संग में मौजूद श्रद्धालु।

रायपुर. बरड़ी के बालाजी रायपुर में संत रामपाल महाराज के सानिध्य में एलसीडी के माध्यम से सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें सत्संग के माध्यम से सदभक्ति के साथ साथ दहेज प्रथा, नशा, मृत्यु भोज सहित सामाजिक बुराईयों को खत्म करने के बारे में बताया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सत्संग जिला सेवादार हेमदास, केसरीदास, तहसील सेवादार रमेशदास, पूनमदास, मोनूदास, हजारीदास, ने सेवाएं दी। आगामी सत्संग 27 मई को तहसील भवानीमंडी में होगा।

खबरें और भी हैं...