पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सोशल मीडिया से पेरेंट्स परेशान, पिलानी में हुई कार्यशाला में वक्ताओं ने जताई चिंता

सोशल मीडिया से पेरेंट्स परेशान, पिलानी में हुई कार्यशाला में वक्ताओं ने जताई चिंता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिलानी | ब्रह्मकुमारीज के तत्वावधान में सेवा केंद्र पर सोमवार देर शाम ‘माता पिता-सोशल मीडिया की दुनिया में एक चुनौती’ विषय पर कार्यशाला हुई। केंद्र प्रभारी आशा बहन ने माता-पिता की चुनौती पूर्ण स्थिति पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता बीके पीयूष ने कहा कि आज के समय में बच्चे सोशल मीडिया की दुनिया में समा चुके हैं। माता-पिता को हर वक्त चिंता सताती रहती है कि उनका बच्चा सोशल मीडिया के कौन से ग्रुप में रहता है। उन्होंने सभी माता-पिता से बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने व उनके दोस्त बन कर उनकी बातें साझा करते रहने की बात कही।

खबरें और भी हैं...