शिविर में 65 मरीजों की जांच की
पिलानी | मानव जन कल्याण संस्थान व सिटी फिजियोथैरेपी सेंटर पिलानी के संयुक्त तत्वावधान में विद्या विहार नगर पालिका के सामने निशुल्क फिजियोथैरेपी चिकित्सा शिविर लगा। संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास ने उद्घाटन किया। डॉ. जितेंद्र कुमार मौर्य ने डॉ. विशाल मिश्रा, सहायिका सोनिया व ममता के सहयोग से कमर दर्द, स्लिप डिस्क, रींगणबाय, घुटना दर्द, एडी दर्द, गर्दन दर्द आदि के 65 रोगियों की जांच की। परमानंद बुडानिया, बजरंग सिंह खींचड़, आनंद व्यास, संदीप व्यास आदि ने सहयोग किया।