पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दूसरे दिन तीन तकनीकी सत्र हुए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिलानी | बिरला एज्युकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान बिरला पब्लिक स्कूल में चल रहे चार दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम एवं प्रगतिशील शैक्षणिक पद्धति पर वार्षिक सम्मेलन में दूसरे दिन तीन तकनीकी सत्राें का आयोजन किया गया। बीईटी पीआरओ कर्नल शौकत अली ने बताया कि आज पहले सत्र में प्राचार्य कैप्टन आलोकेश सैन, प्राचार्या डॉ. एम कस्तूरी, संजय श्रीवास्तव व पवन वशिष्ठ ने विद्यालयों की जानकारी प्रस्तुत की। दूसरे सत्र में स्परिंग डेल नई दिल्ली की प्राचार्या अमिता मुल्ला ने विद्यालय अध्यापन व प्रबंधन पर अनुभव साझा किए। तीसरे सत्र में रघुहरि डालमिया ने राष्ट्र निर्माण व चरित्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए।

खबरें और भी हैं...