पिलानी | बीकेबीआईइटी के स्टूडेंट्स को 11 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर रोजगार मिला है। केशोराम इंडस्ट्रीज हैदराबाद की एचआर टीम के अधिकारियों ने साक्षात्कार के आधार पर मैकेनिकल ब्रांच के जितेंद्र कुमार, कंप्यूटर साइंस के अजय तोमर व साक्षी तुलस्यान व इलेक्ट्रोनिक्स के रवि श्योराण का चयन करते हुए उन्हें 11-11 लाख के पैकेज पर कंपनी ज्वाॅइन करने का ऑफर दिया। संस्थान निदेशक डॉ. पीएस भटनागर, संस्थान के प्रशासनिक प्रधानाध्यापक प्रो. श्रीधर बी डांडिन, डॉ. एल सोलंकी सहित स्टाफ मौजूद था।
पिलानी. चयनित स्टूडेंट्स के साथ कंपनी अधिकारी।