चिड़ावा | सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के सात गांवों में आठ नए सार्वजनिक बोरवैल के निर्माण व नई पाइप लाइन बिछाने पर 77.02 लाख रुपए खर्च होंगे। अजा आयोग के चेयरमैन पिलानी विधायक सुंदरलाल ने बताया कि बिशनपुरा, जीणी, दुलानिया, झेरली, खेड़ला, देवरोड़ और धींधवा में होने वाले इन कार्यों के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी हो गए हैं।