पिलानी. हवन में आहुतियां देते यजमान।
भास्कर न्यूज | पिलानी
श्रीअालौकिक दर्शनधाम मंदिर के स्थापना दिवस पर गुरुवार को मूर्तियों का अभिषेक सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मंदिर कमेटी के चेयरमैन बजरंगलाल शर्मा के निर्देशन में आज सुबह 10 बजे से आचार्य डॉ. प्रमोद तिवाड़ी व उनके शिष्यों द्वारा मूर्तियों का अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। इसके बाद हवन-यज्ञ किया गया। इससे पूर्व बुधवार रात को जागरण किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर संजय शर्मा, अजय शर्मा, चेतना शर्मा, कल्पना शर्मा आदि मौजूद थे।