पिलानी | प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को युवाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान बीके पियूष नई दिल्ली ने व्यक्तित्व विकास व जीवन में नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि युवाओं के लिए यह समय उनके जीवन की आधारशिला है और यह जितनी मजबूत होगी व्यक्तित्व विकास भी उतना ही अधिक होगा। उन्होंने युवाओं से अर्जुन की भांति लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए सफलता अर्जित करने को कहा। केंद्र प्रभारी आशा बहन ने युवाओं को बड़ों का सत्कार करने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रो. सत्येंद्र शर्मा, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।