पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • श्रीधर यूनिवर्सिटी में लगी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी

श्रीधर यूनिवर्सिटी में लगी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिड़ावा. श्रीधर यूनिवर्सिटी में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन करते चांसलर विजयपाल यादव।

भास्कर न्यूज | चिड़ावा

पिलानी रोड स्थित श्रीधर यूनिवर्सिटी में माइनिंग डिपार्टमेंट की ओर से विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। इसका शुभारंभ चांसलर विजयपालसिंह यादव ने किया। प्रदर्शनी में डिप्लोमा माइनिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा 25 मॉडल प्रदर्शित किये गए। प्राचार्य डॉ. नवीन ठोलिया की देखरेख में आयोजित प्रदर्शनी में छात्र अमन कुमार के लोंगवाल माइनिंग मॉडल, हरदीपसिंह भराज का बकेट व्हील एक्सकैवेटर, चिन्मय कुमार के मिथेन ड्रेनज सिस्टम और शरद जैसवाल के अलिमक रेज क्लैंबर मॉडल को खूब सराहा गया। वहीं छात्र गौतम मंडल के मॉडल फायर एंड मिथेन डिटेक्टर को इनोवेटिव मॉडल माना गया। प्रदर्शनी आयोजन में अशोक प्रजापत, राहुल पंवार, टीआर सुथार ने व्यवस्था संबंधी सहयोग किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार श्याम मंडल, डीन आरएस शेखावत, दीपक, असलम, राधेश्याम विश्नोई, संदीप मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...