पिलानी में गोशाला रोड की हालत खराब, आए दिन हो रहे हादसे
पिलानी | कस्बे की गोशाला रोड की हालत इन दिनो खस्ता हो रही है। रोड पर बन चुके गड्ढ़े आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं। रामपुरा-बेरी व पहाड़ी जाने वाली यह मुख्य सड़क टूट चुकी है। गड्ढ़ों के कारण दुपहिया वाहन चालक आए दिन इन फिसल जाते है और दुर्घटना के शिकार होते रहते है। क्योंकि इन गड्ढ़ों में कंकड़ भरे पड़े हैं। दुपहिया वाहनों के फिसलने का मुख्य कारण बन रहे हैं। इसके अलावा छोटी-बड़ी गाड़ियां भी इन गड्ढ़ों के कारण कई बार अनियंत्रित हो जाती है।