पिलानी | वार्ड 25 में गोशाला रोड पर गंदा पानी भरे होने से आमजन परेशान हो रहा है। वार्ड के पवन भोमिया, जगमाल पूनिया, खुशी मोहम्मद, उम्मेद पिलानिया आदि का कहना है कि सड़क के आसपास के घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। यहां से गुजरने वाले व यहां रहने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका से कई बार शिकायत कर चुके है, परंतु समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।