पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • कार्यशाला में बच्चों के मूल्यांकन करने के तरीकों पर चर्चा की

कार्यशाला में बच्चों के मूल्यांकन करने के तरीकों पर चर्चा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिलानी | बिरला एज्युकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे अध्यापक विकास कार्यक्रम के तहत बुधवार को बिरला शिशु विहार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद‌्घाटन बीईटी निदेशक मेजर जनरल एसएस नायर ने किया। प्राचार्य पवन वशिष्ठ ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला के दौरान एनआईआईटी की रचना स्वरुप ने 21वीं सदी के बच्चों को शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को खुद में काफी बदलाव लाने पर बल दिया। कहा कि परंपरागत शिक्षा व 21वीं सदी की शिक्षा में जमीन आसमान का फर्क है। कार्यशाला के दौरान एसीईआर के अनिल गिर्गला चेरियन व अनुराधा शर्मा ने बच्चों का मूल्यांकन करने के तरीकों पर चर्चा की। लेखक, कवि व एडिटर मदन साव्हने ने विषयों को रुचि के साथ पढ़ाने पर बल दिया। इस मौके पर कैप्टन आलोकेश सैन सहित बीईटी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...