व्यवसायियों के लिए कार्यशाला हुई
पिलानी | ब्रह्मकुमारीज के पिलानी केंद्र पर बुधवार को उद्यमियों के लिए व्यवसायियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान बीके पियूष नई दिल्ली ने व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए व्यवसाय में आध्यात्मिकता व ईमानदारी को शामिल करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से किया गया व्यवसाय भले ही अल्प समय में कम लाभ दे लेकिन लंबे समय बाद व्यवसाय में ऊंचाइयां मिलती हैं। इस मौके पर केंद्र प्रभारी आशा बहन, सुरेंद्र जांगिड़, योगेश मिश्रा, राजेंद्र कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।