पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • गणित व विज्ञान में टेक्नोलॉजी का समावेश पर कार्यशाला

गणित व विज्ञान में टेक्नोलॉजी का समावेश पर कार्यशाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिलानी | बिरला शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में चल रहे फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम 2018 के तहत बिरला बालिका विद्यापीठ में गणित व विज्ञान विषय के अध्यापन में टेक्नोलॉजी के समावेश विषय पर कार्यशाला हुई। प्राचार्या डॉ. एम कस्तूरी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला के दौरान एनसीईआरटी के प्रो. रामाकृष्ण अडूरी ने टेक्नॉलोजी के समावेश से अध्यापन कौशल व मूल्यांकन विधियों को निखारने के गुर बताए। इसके अलावा अंग्रेजी विषय की कार्यशाला में ईएलटी एक्सपर्ट शालिनी नायर व फ्रीलासंटनर ने अंग्रेजी के अध्यापन में क्रिया-कलापो के समावेश की विधियां बताई। इस मौके पर कंम्प्यूटर एंड इनफोरमेशन टेक्नोलॉजी के अध्यापक-अध्यापिकाओं को हार्डवेयर व साफ्टवेयर तथा प्रोग्रामिंग आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर रुचि, देवेंद्र गुप्ता, अनिल नागलिया, सुजॉय मंडल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। एकेडमिक डीन अनिता मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

पिलानी. कार्यशाला का शुभारंभ करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...