पिलानी में 6.8 मिमी बारिश सिंघाना व बड़ागांव में तेज अंधड़, टीन शेड व पेड़ गिरे
पिलानी | क्षेत्र मे मंगलवार देर रात तेज आंधी के साथ बरसात हुई। 6.8 मिमी वर्षा हुई। बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात 11 बजे बाद तेज आंधी के बाद बौछारें गिरी। सुबह 4 बजे भी तेज हवा के साथ वर्षा हुई।
सिंघाना | मंगलवार आधी रात आए अंधड़ में माकड़ो में एक गरीब का आशियाना उजड़ गया। जगदेव के 45 टीन शेड हवा में उड़ गए।
बड़ागांव | दोरासर, हांसलसर, सीथल, नाटास, बजावा, शिवनाथपुरा, नंगली गुजरान, केसरीपुरा, सैनीपुरा में मंगलवार रात तेज अंधड़ से कई खेतों में पेड़ व होर्डिंग्स टूट गए।
भैसावता कलां | मंगलवार रात सूंटे के साथ आई बरसात से ढाणी पिठौला की सीमा में कई पेड़ उखड़ गए।
सिंघाना