पिंड्राजोरा के समीप झराखण्ड बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड नामक शराब गोदाम में हो रहे मजदूरों के साथ शोषण के खिलाफ कांग्रेस नेता देव शर्मा ने धरना दिया। मजदूरों का आरोप है कि लोडिंग में प्रत्येक पेटी 2 रूपये देना है। लेकिन 1.75 रुपए दिया जाता है। 200 रूपये की जगह 100 रूपये मजदूरों को मिलता है। जिसके विरोध में मजदूरों ने धरना दिया। पिछले चार सालों से यहां मजदूरों का शोषण किया जा रहा था। लेकिन आज तक इसकी जांच नहीं हो पाई। इससे पहले एसडीओ सतीश चन्द्रा ने इस गोदाम का निरीक्षण किया था।
धरना पर बैठे देव शर्मा और साथी।