बस स्टॉप पर मिलेंगी किराये पर साइकिल
पंचकूला | नगर निगम जर्जर हाल बस स्टॉप को गिराकर इन्हें नए सिरे से बनवा रहा है। नए बनने वाले बस स्टॉप पर साइकिल किराये पर देने की भी व्यवस्था होगी। नए डिजाइन किए गए बस क्यू शेल्टर में बैकसाइड पर 10 साइकिल खड़े करने की सुविधा होगी। शहर में बने साइकिल ट्रैक को लोगों की सुविधा के अनुसार मोडिफाई किया जाएगा। चंडीगढ़, पिंजौर, जीरकपुर साइड से आने वाले लोगों को शहर की एंट्रेंस पर भी साइकिल किराये पर देने की व्यवस्था होगी। ये लोग शहर में अपने काम करने के बाद वापसी पर अपने साइकिल लौटा सकेंगे। पंचकूला हरियाणा का पहला ऐसा शहर होगा जिसमें साइकिल किराये पर देने की स्कीम शुरू की जा रही है। एमसी कमिश्नर राजेश जोगपाल के मुताबिक किराये पर दिए जाने वाले साइकिलों को चोरी होने से बचाने के लिए इसकी कलर कोडिंग व डिजाइन कोडिंग करवाई जाएगी। इससे शहर से बाहर जाते ही साइकिल की पहचान हो जाएगी कि यह पंचकूला का साइकिल हैं। प्राइवेट एजेंसियों की मदद से यह प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।