पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेरेंट्स का आरोप पिंजौर ब्लॉक ऑफिस की प्राइवेट स्कूलों के साथ मिलीभगत

पेरेंट्स का आरोप पिंजौर ब्लॉक ऑफिस की प्राइवेट स्कूलों के साथ मिलीभगत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रवीश कुमार झा |पंचकूला raveesh.jha@dbcorp.in

आखिरकार पेरेंट्स की शिकायत के बाद करीब 200 पेरेंट्स का रिजेक्टेड फॉर्म पेरेंट्स की अंडरटेकिंग के साथ शनिवार को पिंजौर के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिस में जमा करवाया गया। पेरेंट्स की ओर से लिए गए अंडरटेकिंग में 20 अप्रैल तक बच्चों के मिसिंग डॉक्यूमेंट्स जमा करवाए जाने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर जिन बच्चों का डॉक्यूमेंट मिसिंग होगा उनका रिजल्ट में नाम शामिल नहीं किया जाएगा यानि कि ऐसे बच्चों का एडमिशन 134-ए के तहत निजी स्कूलों में नहीं हो सकेगा। वहीं, पेरेंट्स की मानें तो रिजेक्टेड फॉर्म वापस दोबारा से लिए जाने पर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिस के कर्मचारियों का बर्ताव पेरेंट्स के साथ ठीक नहीं था। यहां तक कि कम शिक्षित पेरेंट्स द्वारा फॉर्म के बारे में पूछे जाने पर उन्हें नहीं बताया जा रहा था। बावजूद इसके पेरेंट्स ने आसपास के लोगों के पूछकर अपना फॉर्म जमा करवाया।

फॉर्म जमा करवाने के लिए पेरेंट्स ने की जदोजहद, दौड़ते रहे फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए
ऑफिस के बाहर 5 रुपए में फॉर्म बेचा गया

हैरानी की बात यह है कि गरीब बच्चों के पेरेंट्स को एडमिशन के आवेदन के लिए फॉर्म ऑफिस के बाहर फोटो स्टेट की दुकान से 5 रुपए में खरीदना पड़ा। पेरेंट्स की मानें तो ऑफिस के कर्मचारियों की सह पर बाहर फॉर्म बेचा जा रहा था, लेकिन उसे ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर की ओर से रोका नहीं गया।

बीईओ ऑफिस नहीं, डीईओ की निगरानी में जारी हो लिस्ट...

पिंजौर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिस के कर्मचारियों के मनमाना रवैया व उनके खराब व्यवहार को देखते हुए कुछ पेरेंट्स स्थानीय विधायक व डीईओ से मिलकर फाइनल लिस्ट डीईओ की सुपरविजन में जारी करने की मांग की ताकि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा सके। पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि ऑफिस के कर्मचारियों की निजी स्कूलों से सेटिंग होती है और अपने जानकार का तो एडमिशन करवा लेते हैं और बाकी में गलती बताते हैं।

ज्यादातर प्राइवेट स्कूल पंचकूला में, यहां क्यों नहीं जमा होते फॉर्म

बेटे का फॉर्म जमा करवाने पंचकूला से पिंजौर पहुंचे सुरेंद्र ने बताया कि ज्यादातर प्राइवेट स्कूल पंचकूला में है और ऐसे में पेरेंट्स को पिंजौर 134ए का फॉर्म जमा करवाने जाना पड़ता है। शहर में शिक्षा विभाग के दो-दो जिलास्तरीय ऑफिस पंचकूला में हैं यहीं यह फॉर्म लिया जाना चाहिए।

डीईओ से कहा- लिस्ट की रिपोर्ट बनाकर दें

स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया की डीईओ को कहा कि 134-ए के तहत होने वाले एडमिशन की पूरी रिपोर्ट दें ताकि उसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाए। साथ में जिन-जिन पेरेंट्स का फॉर्म रिजेक्ट किया गया है उनकी अंडरटेकिंग लेकर उनका फॉर्म दोबारा जमा करें।

क्या कहते हैं पेरेंट्स...
बरवाला से आए फौजी ने बताया कि उसे अपने बेटे और बेटी का 134ए के तहत एडमिशन करवाना है। पहले डॉक्यूमेंट्स नहीं होने की बात कहकर फॉर्म रिजेक्ट कर दिया था। शनिवार को दोबारा से फॉर्म वापस लिया गया है। फॉर्म के बारे में कुछ भी अगर पूछना हो तो फोटो कॉपी करने के वाले के पास पेरेंट्स को भेज दिया जाता था। वहां पर फॉर्म के बदले में 2 से 5 रुपए लेता था और उसके बाद वह बताता था कि इसमें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे।

रामगढ़ से बेटी का 134-ए के तहत एडमिशन करवाने पहुंची स्वाति ने बताया कि शुक्रवार के शाम 4 बजे तक दोबारा फॉर्म लेने से मना कर रहे थे। शाम को 6 बजे शनिवार को फॉर्म लिए जाने नोटिस लगाया और उसके बाद आज यानि कि शनिवार को मैने बेटी का फॉर्म जमा करवाया। यहां के ऑफिस के कर्मचारी की मिलीभगत होती है इसलिए सीनियर अधिकारी डीईओ व जिला प्रशासन के अधिकारी की मौजूदगी में लिस्ट फाइनल कर उसे जारी करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...