पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया याद

डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया याद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला|द पंचकूला अंबेडकर मिशन सोसायटी की ओर से शनिवार को भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इनेलो हरियाणा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुलभूषण गोयल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक चौधरी लहरी सिंह विशेष अतिथि रहे। सोसायटी के प्रधान अशोक रंगा, महासचिव शीशपाल ने कुलभूषण गोयल का स्वागत किया। इसके बाद बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके द्वारा दिखाये मार्ग पर चलने का प्रण लिया गया। कुलभूषण गोयल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर आजाद भारत के सबसे शिक्षित व्यक्ति थे।

मोरनी|अंबेडकर मिशन सोसायटी खंड मोरनी ने डाॅ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस धूमधाम मनाया। इस माैके पर सभी के लिए भंडारा भी लगाया गया।

पंचकूला|पंचकूला सेक्टर-12ए में डाॅ. बीआर अंबेडकर भवन में मनाई गई डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती। इस अवसर पर श्याम चंद चौहान पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार ने मुख्य अतिथि के तौर पर पुष्प अर्पित किए। लोगों को डॉ. अंबेडकर के जीवन के बारे में बताया।

बरवाला/रायपुररानी|खंड बरवाला के गांव बतौड में शनिवार को दलित अधिकार मंच द्वारा डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि सरपंच लक्ष्मण बतौड ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली गरीब बच्चियों को स्कूल बैग बांटे व अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पेन डायरी देकर सम्मानित किया। सरपंच लक्ष्मण बतौड ने सभा को संबोधित करते हुए कहाकि बाबा साहेब ने असंख्य मुसीबतों को झेलते हुए अपने सुख-चैन और परिवार का त्याग करते हुए पूरे देश ही नहीं, दुनिया के पीड़ित लोगों के लिए संघर्ष किया। डॉ. अंबेडकर ने संविधान रच कर अनुसूचित जातियों, जनजातियों, पिछडे वर्गों को कई अधिकार दिए।

बैसाखी पर बड़ों से लेकर बच्चों ने किया डांस
पंचकूला|बैसाखी पर सेक्टर 15 सीनियर सिटीजन काउंसिल में प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रोग्राम में महिलाओं ने गिद्दा भी डाला और पुरुषों ने भंगड़ा डाला। काउंसिल के प्रधान आरपी मल्होत्रा ने बताया कि बैसाखी के त्योहार पर अलग-अलग एंटरटेनमेंट प्रोग्राम करवाए गए।

पिंजौर|पिंजौर के मुगल गार्डन बैसाखी मेले का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता संपन्न हुई वहीं, दूसरी ओर बैशाखी संध्या पर आसपास के स्कूली बच्चों ने डांस व गाने सुनाकर खूब समां बांधा। हरियाणा टूरिज्म ने स्कूली बच्चों की रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता करवाई। रगोंली जूनियर ग्रुप में प्रथम न्यू इंडिया स्कूल पिंजौर, द्वितीय सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल एचएमटी पिंजौर और तृतीय सेंट थामस स्कूल पिंजौर रहा।

खबरें और भी हैं...