पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 दिन में चार बार ब्लैकआउट, रोज किसी न किसी सेक्टर में ट्रिपिंग

15 दिन में चार बार ब्लैकआउट, रोज किसी न किसी सेक्टर में ट्रिपिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेंटेनेंस की वजह से 20 मिनट जिले में ब्लैक आउट
एसोसिएशन ने सीएम को लिखा लेटर-इस समस्या पर कार्रवाई करें

सिटी रिपोर्टर|पंचकूला

शनिवार की सुबह 9 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 10 बजे तक पूरे जिले में ब्लैक आउट रहा। वीकेंड होने की वजह से लोगों को घरों के भीतर अंधेरे में ही कैद रहना पड़ा। दरअसल मदनपुर िबजली सब स्टेशन पर मेंटेनेंस की काम की वजह से करीब 20 मिनट पूरे जिले में िबजली गुल रही और सुबह के समय के घरों के भीतर ब्लैक आउट जैसा माहौल रहा। वहीं, पिंजौर के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिस में 134ए के तहत फॉर्म जमा करवाने पहुंचे लोगों को िबजली गुल होने की वजह से करीब 40 मिनट तक लोगों को लाइन में इंतजार करना पड़ा। ऑफिस में िबजली का बैकअप नहीं होने की वजह से लोगों से 40 मिनट तक फॉर्म नहीं जमा किया गया। ऑफिस में करीब 10 बजकर 10 मिनट पर िबजली सेवा बहाल होने के बाद फॉर्म लेने का काम शुरू किया गया। 11 अप्रैल की रात को भी जिले में 45 मिनट तक, 9 अप्रैल को सेक्टर 16, 18, 19 व 25 में भी िबजली गुल रही। 4 अप्रैल को मदनपुर सबस्टेशन में आग लगने से करीब तीन घंटे तक जिलेभर में ब्लैक आउट रहा। वहीं, पंचकूला सिटीजन फोरम ने रोजाना हो रही िबजली की ट्रिपिंग व अघोषित कट जैसी समस्या को रोकने के िलए सीएम को लेटर लिखा है। फोरम के प्रधान एसके नैय्यर ने लेटर में जिक्र किया है कि अभी तक गर्मी की शुरूआत हुई है और लोगों को इस तरह की िबजली की समस्या से गुजरनी पड़ रही है। नैय्यर ने सीएम से लिखित तौर पर मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए।

खबरें और भी हैं...