पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्र संघ चुनावों में जीत दर्ज करेगी इनसो: दिग्विजय

छात्र संघ चुनावों में जीत दर्ज करेगी इनसो: दिग्विजय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा में छात्र संघ चुनाव विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल है। इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑग्रेनाइजेशन (इनसो) कॉलेजों में होने वाले छात्र संघ चुनावों में जीत दर्ज करेगी और यह जीत हरियाणा के चुनावों में इनेलो की जीत का आधार बनेगी। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पिंजौर में आयोजित धन्यवाद सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि इनसो ने छात्र संघ चुनावों के लिए बहुत लंबी लड़ाई लड़ी और आज डाॅ. अजय सिंह चौटाला के लगाए इस पौधे का संघर्ष काम आया और हरियाणा में सरकार को छात्र संघ चुनावों के लिए मजबूर किया। ओमप्रकाश चौटाला आज 83 साल की उम्र में जेल में हैं और उन्होंने कोई डकैती नहीं की, बल्कि युवाओं को रोजगार देने का काम किया, लेकिन सोनिया गांधी चौटाला साहब को झुकाना चाहती थीं, लेकिन चौटाला साहब दूसरे लोगों की तरह झुके नहीं हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनेलो ने पांच घोषणाएं मुख्य रूप से कर दी हैं, जिनका कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा प्रचार लोगों के बीच पहुंचाने का काम किया जाए। भाजपा सरकार में कोई पक्की नौकरी नहीं दी है और आज हरियाणा में 4 लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं और भाजपा सरकार की गलत नीतियों के सबसे ज्यादा ठगा गया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता एसपी अरोड़ा, युवा जिला प्रधान सोनू, इनेसो जिला प्रधान पंकज, युवा प्रदेश महासचिव राजकुमार खोखरा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...