सेंट विवेकानंद में मनाई बैसाखी
पिंजौर| आई बैसाखी, खुशियां लाई बैसाखी भाव के साथ किसानों के इस पर्व को सेंट विवेकानंद मिलेनियम, एचएमटी पिंजौर के छात्रों ने खूब मस्ती के साथ मनाया। विशेष प्रार्थना सभा में शिवालिक सदन के अनवीर और नमन ने बैसाखी के रंग रूप को कविता द्वारा प्रस्तुत किया।
सेंट जेवियर हाई स्कूल में कार्यक्रम
पंचकूला|सेंट जेवियर हाई स्कूल सेक्टर-20 में ‘दूसरों के लिए जीएं’ विषय पर एक अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। स्कूल कैप्टन निहारिका चौधरी और वाइस कैप्टन साम्या खुराना ने स्कूल के सात क्लबों के कैप्टन और वाइस कैप्टन को बैजिस दिए। प्रिंसिपल जॉर्ज एस शियर ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी परफॉर्मेंस
पंचकूला|सेक्टर 2 स्थित एसएमडी लिटिल चैंप स्मार्ट स्कूल में बैसाखी उत्सव मनाया गया। इस मौके पर बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकों में स्कूल पहुंचे। बच्चों ने इस अवसर पर पंजाब के पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। प्रिंसिपल दीपिका लूथरा डायरेक्टर नरेश गुप्ता ने बच्चों को फसलों के इस त्योहार का महत्व बताया।