गरीब महिलाएं कर सकेंगी तीन व छह महीने का सिलाई-कढ़ाई का कोर्स
बुधवार को श्री ब्राह्मण सभा रजि. एचएमटी, पिंजौर व कालका के सहयोग से बिटना रोड स्थित भगवान परशुराम भवन पिंजौर में कौशल विकास सेंटर खोला गया, जिसका कालका विधायक लतिका शर्मा ने उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उनके साथ श्री ब्राह्मण सभा रजि. एचएमटी, पिंजौर व कालका के प्रधान संतराम शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमचंद गोयल भी मौजूद थे। उन्होंनेे कहा कि इस सेंटर में महिलाओं एवं लड़कियों को सिलाई एवं कटिंग का तीन माह व छमाही प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने श्री ब्राह्मण सभा रजि. एचएमटी, पिंजौर व कालका परशुराम भवन में सिलाई सेंटर के लिए जगह उपलब्ध करवाने तथा सिंगर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सिलाई मशीनों की व्यवस्था करवाने के लिए उनकी सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस सेंटर का संचालन जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से किया गया है। इस दौरान रायपुररानी और मोरनी में ऐसे सेंटर खोले जाने पर चर्चा हुई।
प्रशिक्षण उपरांत महिलाओं को सिंगर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किफायती दरों पर सिलाई मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस मौके पर श्री ब्राह्मण सभा रजि. एचएमटी, पिंजौर व कालका के प्रधान संतराम शर्मा, हरियाणा स्टेट रेडक्रॉस शाखा चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन मुकेश अग्रवाल, जिला रेडक्रॉस शाखा सचिव अनिल जोशी, हरियाणा राज्य रेडक्रॉस की सदस्य सुषमा गुप्ता, सिंगर प्राइवेट लिमिटेड की महाप्रबंधक अलपना व अन्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
धर्म, समाज और संस्था कार्यक्रम की कवरेज के लिए 7889263870 पर वॉट्सएप करें। sandeep.kaushik@dhrsl.com पर मेल करें।
बैहलों के प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में 20 मई को लगेगा मेला
भास्कर न्यूज|मोरनी
मोरनी के बैहलों गांव के प्रसिद्ध मां बडासन दुर्गा मंदिर का वार्षिक मेला 20 मई, रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि वन राजीक अधिकारी मोरनी सुनील शर्मा होंगे। मेले का आकर्षण कुश्ती दंगल व मटका फोड़ प्रतियोगिता होगी। जानकारी देते हुए मेला कमेटी के प्रधान पवन मेहता व फूल सिंह परमार ने बताया कि 19 मई को मां बडासन का जागरण व भंडारा गांव के निवासी पूर्ण सिंह द्वारा परिवार के सहयोग से किया जाएगा। 20 मई को मेले के अवसर पर विशाल भंडारा गांव के निवासी जयपाल तथा भक्तों के सहयोग से संपन्न होगा। मंदिर कमेटी के सदस्य विनोद शर्मा, तजेश्वर दत्त, होशियार सिंह, खुशहाल परमार, पूर्व सरपंच केसर सिंह, बलदेव सिंह, दीवान सिंह आदि भक्तों द्वारा मेलेे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर में मेले के दौरान मेले में कुश्ती दंगल के अलावा कई प्रतियोगिताएं होंगी।
रेजिडेंट्स ने गरीबों का राशन बांटा, कहा-अपने बच्चों को स्कूल भी भेजें ताकि वे आगे बढ़ सकें
पिंजौर| पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ीं सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमारी ने निगम के वार्ड 5 कौशल्या नदी में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले दर्जनों जरूरतमंदों को राशन बांटा और उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों को स्कूल में जरूर भेजंे ताकि वो पढ़कर कुछ बन सकें। पवन कुमारी ने कहा कि वैसे तो सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा सब कुछ उपलब्ध करवाया जाता है अगर फिर भी कुछ जरूरत पड़ी तो वो इसमें उनका सहयोग करेंगी। इस मौके महक और जतिन चड्ढा भी मौजूद थे।
शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट कल लगाएगा रक्तदान शिविर
मोरनी|शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला के सौजन्य से मोरनी के मांधना सीनियर सेकंडरी स्कूल में अागामी 18 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए पंचायत के समाजसेवी हेमराज शर्मा ने बताया कि शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा युवाओं व आम लोगों में रक्तदान की भावना बढ़ाने के लिए तथा रक्तदान कर मानव जाति की सेवा से पुण्य कमाने के लिए अागामी 18 मई को सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में पंचकूला से चिकित्सकों की टीम इस शिविर का संचालन करेगी। उन्होंने बताया कि शिविर को लेकर युवाओं में भारी जोश है। उन्होंने युवाओं को बढ़ चढ़कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।