डीईओ ने डीएवी स्कूल में किया निरीक्षण
पिंजौर|बुधवार को डीईओ एचएस सैनी ने अपनी टीम के साथ डीएवी स्कूल सूरजपुर में औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने छात्रों के क्लास रूम चेक किए और कहा कि प्रकृतिक आपदा आने पर बच्चों को क्लास रूम से निकलने के लिए दो दरवाजे होने चाहिए परंतु यहां पर नहीं हैं। इस पर स्कूल प्राचार्य डॉ. ममता गोयल ने बताया कि उनकी स्कूल की बिल्डिंग का मामला कोर्ट में चल रहा है जिस कारण वो उसमें कोई बदलाव या छेड़छाड़ नहीं कर सकते। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे व बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम देखे गए जो लगभग ठीक पाए गए। इसके अलावा स्कूल की बसें भी चेक की गईं जिसमें फर्स्ट एड बॉक्स और बस में ड्राइवरों के लाइसेंस व महिला अटेंडेंट भी देखी गई। यहां दो बसों में महिला अटेंडेंट छुट्टी पर होने से उनकी जगह युवक पाए गए। सैनी ने कहा कि महिला अटेंडेंट छुट्टी जाने के बाद महिला ही होनी चाहिए।