पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम पेट्रोल डालने पर की शिकायत, जांच करने पहुंचे अधिकारी

कम पेट्रोल डालने पर की शिकायत, जांच करने पहुंचे अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कालका-पंचकूला के अधिकारियों को सीएम विंडो के माध्यम से मिली शिकायत पर राष्ट्रीय राजमार्ग पिंजौर पंचकूला पर स्थित एचएमटी के पेट्रोल पंप जांच की गई। यहां पर उपभोक्ताओं को कम मात्रा में पेट्रोल व डीजल डाले जाने की शिकायत थी। एचएमटी के अतिरिक्त मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत सीएम विंडो में 12 अप्रैल 2018 को अमित कुमार शर्मा जोकि एचएमटी काॅलोनी निवासी द्वारा की गई थी। बुधवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने गहनता से जांच की। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के अधिकारियों में मेघना कंवर डीएफएससी, बलजिंदर सिंह एफ एंड एस, बलजीत मलिक एएफओ व दिलीप सिंह मेट्रोलॉजी इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंच पेट्रोल पंप पर पिरामिड पैमाने व पेट्रोल व डीजल को पैमानों में डालते हुए गहनता से जांच की जिसमें पेट्रोल पंप के नापतोल में कोई कमी नहीं पाई गई।

खबरें और भी हैं...