- Hindi News
- National
- स्मार्ट चैंप्स मोंटेसरी स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेट किया, स्टूडेंट्स ने किया डांस
स्मार्ट चैंप्स मोंटेसरी स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेट किया, स्टूडेंट्स ने किया डांस
स्मार्ट चैंप्स मोंटेसरी स्कूल पिंजौर में मातृ दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में माताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रचंड से की गई जो कि प्रिंसिपल पूजा शर्मा तथा आरती सूदन द्वारा की गई। उसके बाद रंगारंग प्रोग्राम किए गए जिसमें बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित गाने गाए तथा नृत्य किया। माताओं ने भी खूब नृत्य किया। इस मौके पर तंबोला म्यूजिक पसिंग पार्सल रैंप वॉक जैसे खेलों का आयोजन किया गया। रेट्रो लुक भी महिलाओं का किया गया और विजयी माताओं को पुरस्कृत किया गया। तीन माताओं को बेस्ट मॉम एंड एनरजेटिक मॉम और क्वीन मॉम का टाइटल दिया गया और माताओं ने खूब मस्ती की। प्रिंसिपल पूजा शर्मा ने कहा कि हमें ऐसे कार्यक्रम करते रहते हैं ताकि बच्चों के साथ-साथ माताओं को भी प्रोत्साहित किया जा सके। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. संगीता शौरी ने शिरकत की।