पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40 लाख रुपए से गांव चिकन में फिरनी और एससी बस्ती में बनाई जाएंगी गलियां

40 लाख रुपए से गांव चिकन में फिरनी और एससी बस्ती में बनाई जाएंगी गलियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिकन के 12 बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें राज्य स्तरीय खेल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 12वीं कक्षा के दीपक, राज्य स्तरीय कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बलविंदर, कला के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर प्राप्त करने पर रीना, विज्ञान के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हरजीत, ग्यारवीं की छात्रा कोमल को कला के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर, विज्ञान के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विरेन्द्र को, दसवीं कक्षा में प्राथम स्थान प्राप्त करने पर जसप्रीत कौर, द्वितीय स्थान पाने वाली कनुप्रिया, नवमीं में प्रथम स्थान पाने वाली रीना को सम्मानित किया।

गांव चिकन से डीसी के पास आई 45 शिकायतें

भास्कर न्यूज.| पिंजौर

पिंजौर रायतन क्षेत्र में जिला प्रशासन ने तीसरा रात्रि ठहराव कार्यक्रम शुक्रवार रात को आयोजित किया। इसमें आसपास के गांवों से 45 शिकायतें समस्याओं की आई। कार्यक्रम गांव चिकन में के हाई स्कूल लगाया गया। कार्यक्रम में डीसी मुकुल कुमार के समक्ष ग्राम पंचायत चिकन के सरपंच ईश्वर सिंह ने विभिन्न समस्याएं रखी, जिनमें विशेषकर 9 लाख रुपए की लागत से एससी, बीसी व सामान्य धर्मशाला की रिपेयर करवाना, 20 लाख रुपए की लागत से चिकन गांव में फिरनी का निर्माण, 20 लाख की लागत से एससी बस्ती में रास्ते का निर्माण, 17 लाख रुपए की लागत से गांव चौपेहर में पानी की निकासी के लिए पक्के नाले का निर्माण व 10 लाख रुपए की लागत से इसी गांव में धार्मशाला का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा डीसी के समक्ष बीसी सामुदायिक केन्द्र का निर्माण, गांव चिकन में नए ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था करवाना, गांव चौपेहर में 25 केवी ट्रांसफार्मर की व्यवस्था, डंगों का निर्माण, स्कूल की मरम्मत, गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध करवाना, पुरानी टंकी को तुड़वाना, टयूबवेल के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगाने, गांव में आधार कार्ड बनाने की मशीन लगवाना, गांव बक्शीवाला में नदी पर पुलिया का निर्माण, सड़क किनारे लगे पेड़ों को कटवाया जाना, किन्नरों द्वारा बधाई में ली जाने वाली राशि फिक्स करना तथा गांव चीकन में बीएसएनएल के अतिरिक्त किसी और कंपनी का टावर लगवाए जाने की भी मांगें प्रस्तुत की गई।

डीसी का रात्रि ठहराव : रात को समस्याएं सुनी और सुबह लगाया झाड़ू

12 स्टूडेंट्स को भी किया सम्मानित

खबरें और भी हैं...