राशि शर्मा-96
भास्कर न्यूज|पिंजौर
पिंजौर के नोबल हाई स्कूल में हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा में छात्रों ने अच्छे मार्क्स लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसमें सबसे ज्यादा अंक स्कूल की राशि शर्मा ने प्राप्त किए। उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए राशि के पूरे स्कूल में 96 प्रतिशत अंक जबकि स्कूल की श्वेता मोर्या ने 89 प्रतिशत व गुरसिमरन सिंह ने 86 प्रतिशत अंक लिए। स्कूल प्राचार्य सुनील कौशल ने बताया कि इसके अलावा 11 छात्रों ने 80 प्रतिशत व 22 छात्रों ने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
श्वेता मोर्या-89
गुरसिमरन सिंह-86