पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिंजौर से करीब 13 किमी दूर गांव भवाना में स्टूडेंट्स पहुंचे 60 फुट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति देखने

पिंजौर से करीब 13 किमी दूर गांव भवाना में स्टूडेंट्स पहुंचे 60 फुट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति देखने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिंजौर|सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल एचएमटी पिंजौर के स्टूडेंट्स ने ट्रैकिंग शिविर में हिस्सा लिया। कैंप अध्यक्ष सुनील दत्त गौतम के दिशानिर्देशों के तहत 120 स्टूडेंट्स ने 8 टीचर्स के साथ एक दिवसीय ट्रैकिंग शिविर में प्राकृतिक के साथ धार्मिक स्थलों में विजिट की। यात्रा का शुभारंभ सुबह प्राचार्य पीयूष पुंज ने किया। एचएमटी परिसर से होते हुए स्टूडेंट कौशल्या बांध पर पहुंचे। छोटी-छोटी पहाड़ियों के घुमावदार रास्तों को पार करते हुए शिवालिक की तलहटी में बसे पवित्र स्थान शिवलौतियां पहुंचे। यहां छात्रों ने प्राकृतिक झरने को निहारा और रुनझुन सरगम को सुना। पिंजौर से 13 किमी दूर गांव भवाना पहुंचकर 60 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा के दर्शन किए। प्रिंसिपल ने बताया कि हमारे आसपास प्रकृति के रूप में ज्ञान का खजाना निहित है। बस आवश्यकता है इसे खोजने और अनुभव करने की। इस प्रकार के शिविर से बच्चों को आत्मरक्षा और यात्रा के विभिन्न पहलुओं का आभास होता है।

खबरें और भी हैं...