पिंजौर|विधायक लतिका शर्मा ने सोमवार को पिंजौर रायतन क्षेत्र के नाला जबरोट पंचायत गांव में जिला प्लान के तहत बनाई गई 9 लाख 80 हजार रुपए की राशि से नव निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने एचआरडीएफ के तहत नाला ब्लाग गांव की 9 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बनी नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन भी किया। उन्होंने नाला जबरोट में खुले दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने लगभग 50 से ज्यादा निजी एवं सामूहिक समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। अधिकतर का अधिकारियों से समाधान करवाया। विधायक ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे समाज में पनप रही कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास करें ताकि समाज से इस बुराई को समाप्त किया जा सके। इस मौके पर एसडीएम रिचा राठी, बीडीपीओ अभिमन्यु गोयत, खंड विकास समिति की चेयरमैन भवनजीत, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष संजीव कौशल, मंडल अध्यक्ष सुनील धीमान, सरपंच नरेश, हरदेव व अन्य मौजूद रहे।