पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ाकर भाजपा बढ़ा रही महंगाई: प्रदीप

पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाकर भाजपा बढ़ा रही महंगाई: प्रदीप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलो के कालका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बेलगाम पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आम आदमी को ठगने की नीतियां बनाने वाली सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि जब से सरकार ने रोजाना तेल की कीमतें तय करने की नीति बनाई तब से तेल की कीमतों में आग लगी है।

पता ही नहीं चल रहा तेल की कीमतें किस आधार पर बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस किसी राज्य में चुनाव होते हैं, वहां के वोटरों के लिए तेल में मामूली सी राहत देकर फिर तेल की कीमतें बढ़ा दी जाती हैं। आज भाजपा ने कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़कर महंगाई को बढ़ावा दिया। सब जानते हैं कि तेल की कीमतों से महंगाई बढ़ती है और आज दैनिक जीवन के प्रयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम भी बढ़ चुके हैं। प्रदीप चौधरी ने यह भी कहा कि जुमलेबाजों ने देश वह प्रदेश को ऐसा कुशासन दिया है जिसके चलते प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। भाजपा ने लोगों ले साथ धोखा करके 24 घंटे बिजली देने का खोखला दावा किया था और आज बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। पिंजौर कालका के लोग पेयजल को तरस रहे हैं। सुखोमाजरी बाईपास का काम रुका पड़ा है और भारी ट्रैफिक के कारण रोज पिंजौर में जाम लग रहा है। सरकार ने जो वादे लोगों से किए थे वो आज तक पूरे नहीं हुए हैं।

खबरें और भी हैं...