पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ की रिलीज के विरोध में सिख समुदाय का रोष मार्च

फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ की रिलीज के विरोध में सिख समुदाय का रोष मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को पिंजौर एरिया के सिख समुदाय के लोगों ने फिल्म ‘नानक शाह फकीर’ की रिलीज के विरोध में पिंजौर में रोष मार्च निकाला। उन्होंने हरियाणा सरकार से प्रदेश में फिल्म की रिलीज पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग उठाई है। इस मौके पर गुरु हरिराय प्रचार कमेटी के प्रधान भीम सिंह, अमरीक सिंह, अवतार सिंह, रिंकू जौहर के अलावा भारी संख्या में सिखों ने सुबह पिंजौर के ऐेतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब से हाथों में बैनर लेकर रोष मार्च शुरू किया और पूरे मेन बाजार से होते हुए बस स्टैंड के टी-प्वाइंट तक पहुंचे। इसके बाद वापस गुरुद्वारा साहिब में रोष मार्च समाप्त किया गया। रोष मार्च में सिखों ने गुरुबाणी का सिमरन किया और सतनाम वाहेगुरु का जाप भी किया। कमेटी के प्रधान भीम सिंह ने कहा कि आज तक सिखों के किसी भी गुरु का रूप बनाकर कोई भी फिल्म या नाटक नहीं बनाया गया, लेकिन अब हमारे गुरु का रूप व उनकी बहन नानकी का रूप धारण करके फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म में उनकी जीवनी के अलावा और भी छेड़छाड़ की गई है जिससे सिख समुदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती है।

खबरें और भी हैं...