पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तंग रास्ते के कारण पूर्व डिप्टी सीएम और पूर्व विधायक जाम में फंसे

तंग रास्ते के कारण पूर्व डिप्टी सीएम और पूर्व विधायक जाम में फंसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिंजौर|शहर में सैनी मोहल्ले के पास श्मशानघाट वाला रास्ता तंग होता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि जब भी श्मशानघाट पर कोई क्रीमेशन होता है तो उसमें शामिल होने वाले लोगों के लिए मुश्किल हो जाती है। इस रास्ते में तंग गलियां हैं। शुक्रवार को पिंजौर ब्राह्मण सभा के प्रधान एवं एमडी वाइट हाउस संतराम शर्मा के बड़े भाई ताराचंद शर्मा के संस्कार में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन और पूर्व विधायक प्रदीप लौटते समय जाम में फंस गए। कारण साफ है कि यहां पर तंग गलियों से गाड़ी नहीं निकल सकी। आधे घंटे से ज्यादा तक दोनों नेता गलियों में ही फंसे रहे। श्मशानघाट के लिए पिंजौर गार्डन के सामने से हॉर्टिकल्चर की जमीन में से रास्ता देने की मांग लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...