पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति के साथ स्कूटी पर जा रही थी, ट्रक की टक्कर से महिला की मौके पर मौत

पति के साथ स्कूटी पर जा रही थी, ट्रक की टक्कर से महिला की मौके पर मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़ हाईवे पर स्थित मॉडल टाउन रेलवे फाटक पर रविवार को अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी। स्कूटी सवार महिला सरोज बाला (48) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जीआरपी रेलवे पुलिस कालका थाना प्रभारी जयपाल सिंह तोमर ने बताया कि पंचकूला हादसे का शिकार हुई महिला सरोज बाला का परिवार पंचकूला के सेक्टर-9 में रहता है। वे अपने पति के साथ बरोटीवाला की एक कंपनी में अपने इंजीनियर बेटे को मिलने जा रही थी। रास्ते में ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी। इससे महिला गिर गई और ट्रक का टायर उनके ऊपर से गुजर गया। कालका सीएचसी अस्पताल में शव का पोस्टमाॅर्टम करवाकर अज्ञात ट्रक ड्राइवर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...