पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चे टाइम पर पहुंचे, सेंटर्स पर सीटिंग प्लान न होने की वजह से एक घंटा लेट हुआ पेपर

बच्चे टाइम पर पहुंचे, सेंटर्स पर सीटिंग प्लान न होने की वजह से एक घंटा लेट हुआ पेपर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रवीश कुमार झा | पंचकूला raveesh.jha@dbcorp.in

रविवार सुबह जिले में 134ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए 1056 बच्चों ने पेपर दिया। पिंजौर ब्लॉक एजुकेशन अफसर और वहां के कर्मचारियों की लापरवाही से बच्चों का पेपर एक घंटे देरी से शुरू हुआ। पेपर शुरू होने से पहले किसी भी सीटिंग चार्ज नहीं लगाया। पेरेंट्स को यह पता नहीं चल पा रहा था कि बच्चों का किस एग्जाम हॉल में होगा। पेरेंट्स और एग्जाम सेंटर पर मौजूद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के बीच में काफी बहस हुई। हंगामा होने की नौबत आ गई। सेक्टर-6 के स्कूल में डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोन कर ऑफिस से मेल के जरिये सीटिंग प्लान मंगवाया। इसके बाद बच्चों को बैठाया गया। शिक्षा विभाग के निर्देश के मुताबिक जूनियर सेक्शन के बच्चों का एग्जाम सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक था और सीनियर सेक्शन के बच्चों का एग्जाम सुबह 9 से सुबह 11 बजे तक था। एक घंटे लेट एग्जाम शुरू होने की वजह से सुबह 10 से 1 व सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बच्चों ने पेपर दिए।

1097 बच्चों में से 1056 बच्चे ने दिया पेपर, 20 को आएगा रिजल्ट

दूसरी से लेकर 12वीं क्लास में एडमिशन के लिए जिले से 1097 बच्चों ने आवेदन दिया था। इनमें से 1056 बच्चों ने पेपर दिए। जिले में पंचकूला सेक्टर-6 गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल, पिंजौर सीनियर सेकंडरी स्कूल, बरवाला सीनियर सेकंडरी स्कूल व रायपुररानी सीनियर सेकंडरी स्कूल में बच्चों के पेपर लिए गए।

सेंटर पर 10 बजे पहुंचे बीईओ अजीत सिंह चुग... पंचकूला सेक्टर 6 के गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में बीईओ पिंजौर करीब 10 बजे पहुंचे। भास्कर ने उनसे सीटिंग प्लान समय पर नहीं भेजने के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब देने के बजाय मामले को शांत रखने की बात कही।

20 अप्रैल तक मिसिंग डॉक्यूमेंट्स जमा कराएं

शनिवार को शिक्षा विभाग की ओर से रिजेक्टेड फॉर्म दोबारा से लिए गए हैं। साथ ही पेरेंट्स से 20 अप्रैल तक बच्चों के मिसिंग डॉक्यूमेंट्स भी जमा करवाए जाने का अंडरटेकिंग लिया गया है। ऐसे में जिन पेरंेंट्स द्वारा बच्चों के डॉक्यूमेंट्स 20 तक नहीं जमा करवाया जाएगा उनके बच्चे का नाम रिजल्ट में नहीं शामिल किया जाएगा। 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाएगा।

बच्चों को एडजस्ट करने मेें थोड़ी दिक्कत आई... डीईओ हरमिंदर सिंह सैनी ने बताया कि सीटिंग प्लान को लेकर थोड़ी दिक्कत हो गई थी। बच्चे छोटे थे इस वजह से उन्हें एडजस्ट करने में देरी हुई थी और पेपर लेट हो गया। डीईओ ने बताया कि एग्जाम से लेकर रिजल्ट आउट करने तक किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और उसके लिए नजर रखा जाएगा ताकि उन बच्चों के इसके तहत एडमिशन का मौका मिले जो कि इसके लिए नियम के मुताबिक एलिजिबल हैं।

खबरें और भी हैं...