पंजाबी गीतों पर स्टूडेंट्स ने किया डांस
पिंजौर|सैमफोर्ड स्कूल पिंजौर में स्टूडेंट्स ने बैसाखी का पर्व मनाया। इसमें समस्टार प्राइमरी विंग व प्री प्राइमरी के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों द्वारा कविताएं सुनाई गई व डांस किया गया। पंजाबी फोक डांस आकर्षण का केंद्र रहा, जिसकी सभी दर्शकों ने खूब तारीफ की। स्कूल प्रिंसिपल अमिता ढाका ने बच्चों को संबोधित किया।