पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौणा चौक पर बिजली की तारों का जाल, ट्रांसफाॅर्मरों से निकलती हैं चिंगारियां, फिर भी यहीं होते हैं समारोह

चौणा चौक पर बिजली की तारों का जाल, ट्रांसफाॅर्मरों से निकलती हैं चिंगारियां, फिर भी यहीं होते हैं समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिंजौर क्षेत्र के चौणा चौक बिजली की तारों का जाल बिछा हुआ है जो यहांसे गुजरने वालोंे के लिए कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। बिजली की तारों के नीचे से रात-दिन छोटे-बड़े वाहनों के अलावा हजारों लोग गुजरते हैं। यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि चौणा चौक पर आए दिन कोई न कोई समारोह या कार्यक्रम होते रहते हैं लेकिन किसी को भी इन बिजली की तारों के नीचे से गुजरने वालों को पता नहीं है कि यह कितना खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा चौणा चौक में हर साल जय विश्वकर्मा रामलीला क्लब द्वारा रामलीला का आयोजन किया जाता है जहां पर पूरे दस दिनों तक मेला लगा रहता है। यहीं पर बिजली के छोटे और बड़े ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। बिजली की तारों के जाल के नीचे लोग खड़े रहते हैं। दर्जनों वाहन खड़े रहते हैं। चौणा चौक में 11 हजार केवी के अलावा 440 केवी की बिजली की तारोंं के जाल में घिरा पिंजौर चौणा चौक में दर्जनों घर बसे हुए हैं, जहां पर नीचे दुकानें सजती हैं और सबसे बड़ी बात यह भी है कि हर पांच साल बाद लोकसभा के चुनाव हो या फिर विधानसभा के चुनाव, यहीं पर बड़ी-बड़ी विशाल रैलियां और जनसभाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा यहां पर हर बड़ा राजनेता आ चुका है, मगर किसी का भी ध्यान चौणा चौक के ऊपर झूल रही बिजली की तारों का जाल अब लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। लोगों ने इसे हटवाने की मांग पर जोर दिया है। चौणा चौक के लोगों का कहना है कि पिंजौरी शहर में बच्चों के खेलने लायक कोई प्ले ग्राउंड तो नहीं है लेकिन शाम को बच्चे चौणा चौक मेें खेलते हैं। वैसे भी चौणा चौक में लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों से चिंगारियां निकलती रहती हैं।

खबरें और भी हैं...