पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए मोरनी पिंजौर डिवीजन के लिए नहीं आया कोई बजट

जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए मोरनी-पिंजौर डिवीजन के लिए नहीं आया कोई बजट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरनी के जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए इस बार विभाग द्वारा फायर सीजन को लेकर कोई बजट जारी नहीं किया गया। जबकि पूर्व के वर्षों में यह बजट लाखों में होता था। बिना बजट के चलते वनमंडल मोरनी पिंजौर की पांचों रेज इस बार राम भरोसे हैं। पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से वन विभाग को कुछ दिनों के लिए राहत मिल सकती है। लेकिन अप्रैल के शुरू में ही वनमंडल के जंगलों में आग लगनी शुरू हो गई है। इस बार वन विभाग की ओर से कोई बजट जारी नहीं किया है।

वन विभाग इन कारणों से है बेबस

1 वन विभाग बजट के अभाव में जंगल में फायर लाइनंे उतनी मात्रा में नहीं बनाई हैं। बिना फायर लाइनों के आग रुकने की बजाय पूरे जंगल में फैलने का अंदेशा है।

2 आग पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त फायर वाचक व वन श्रमिकों का प्रबंध भी नहीं किया गया है। एक से अधिक स्थानों पर आग लगने के बाद जंगल में कहां कहां जाएंगे कर्मचारी। रेगुलर व मजदूर दो दर्जन के करीब हैं।

3 मोरनी वन रेंज में 16 बीट में नाममात्र के ही फायर कर्मचारी हैं, जबकि इस सीजन के शुरू होने से पहले ही हर बीट में आधा दर्जन फायरमैन की तैनाती होनी चाहिए थी।

4 विभाग ने हर्बल फोरेस्ट शुरू होने के बावजूद आग से बचाव के लिए कोई नया फायर टेंडर नहीं खरीदा है और न ही किराये पर लिया है। विभाग के पास मात्र दो खुली जीपे ही हैं, जिनमें जो एक दर्जन भर मजदूर ही ले जाए जा सकते। एक से अधिक स्थानों पर एक साथ आग लगने पर कैसे पहुंचेगा वन विभाग यह तो वही जाने।

बजट की मांग के लिए विभाग को लिखा है...इस बारे में पवन शर्मा ने कहा कहा कि उन्होंने बजट की मांग भेजी हुई है, बाकि हर रेंज में अपनी जरूरत के हिसाब से एक या दो श्रमिक का प्रबंध करने को कहा है ताकि अपातकाल में कुछ मदद हो सकें।

खबरें और भी हैं...