पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुधवार तक स्कूल ईडब्ल्यूएस कोटे की सीटें बताएं

बुधवार तक स्कूल ईडब्ल्यूएस कोटे की सीटें बताएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला | इकॉनोमिक वीकर सेक्शन (134ए) के तहत जिले के प्राइवेट स्कूलों में कितनी सीटें हैं, इसकी जानकारी एजुकेेशन डिपार्टमेंट को नहीं है। स्कूलों को तीन बार लेटर लिखकर दूसरी क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक 134ए के तहत सीटों की जानकारी मांगी जा चुकी है, लेकिन जिले के 50 फीसदी से ज्यादा स्कूलों ने अभी तक विभाग को आंकड़ा मुहैया नहीं करवाया है। मंगलवार को डीईओ की ओर से सभी स्कूलों को लेटर जारी कर कहा गया है कि वह बुधवार तक अपने-अपने स्कूलों के अलग-अलग क्लासों में 134 ए के तहत सीटों का ब्यौरा दें। ऐसा नहीं किए जाने पर वीरवार को स्कूलों पर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

सीटों का ब्यौरा नहीं दिया तो पिछले साल के आधार पर करवाएंगे एडमिशन...बीईओ पिंजौर के अधिन पंचकूला व पिंजौर के स्कूल का चार्ज है। बीईओ अजित सिंह चुग ने बताया कि 134ए के तहत सभी निजी स्कूलों को मंगलवार को फाइनल लेटर लिखकर उन्हें सीटों का ब्यौरा देने को कहा गया है। अगर स्कूल मैनेजमेंट ऐसा नहीं करता है तो पिछले साल के रिकॉर्ड के मुताबिक ही बच्चों को स्कूलों में एडमिशन के लिए भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...