पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शोरूम गिराया पर ऑर्डर नहीं दिखा पाई एचएसवीपी की टीम

शोरूम गिराया पर ऑर्डर नहीं दिखा पाई एचएसवीपी की टीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को सुबह करीब 11 बजे एचएसवीपी पंचकूला के अफसरों ने भारी पुलिस फोर्स के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार कालका डाॅ. कुलदीप मलिक की मौजूदगी में पिंजौर नालागढ़ रोड पर हाईवे किनारे पिंजौर-कालका अर्बन कॉम्प्लेक्स के सेक्टर-27 के पास बन रहे एक बड़े शोरूम को गिरा दिया। शनिवार को हाईवे किनारे करीब 5 बिस्वा जमीन पर एचएसवीपी की टीम ने एक निमार्णधीन शोरूम को जेसीबी से गिरवा दिया।

मौके पर एचएसवीपी के एक्सईएन एनके पायल, सर्वे एसडीओ जेएस बेनीवाल, जेई गुरनाम, पीसी मित्तल, त्रिलोक और अश्वनी आदि ने नालागढ़ रोड पर निमार्णधीन शोरूम गिरा दिया। यह शोरूम गिराकर एचएसवीपी का पूरा काफिला आगे कार्रवाई के लिए निकला। दूसरा निर्माण सूरजपुर पावर हाउस गुरुद्वारा साहिब के साथ गिराना था। अभी यह निर्माण गिराने के लिए सामान निकलवाने की कार्रवाई शुरू भी नहीं हुई थी कि इतने में पहले जो शोरूम गिराया था उसके मालिक मंगाराम कागजों के इंतकाल में जमीन की मालिक पूरणी देवी के देवर एचएमटी कार्मिक संघ के पूर्व प्रधान दीवानचंद व उनके साथ संजीव कपिल, भाजपा युवा नेता श्यामलाल टगरा और मान सिंह सैनी समेत काफी लोग पहुंच गए। उन्होंने एचएसवीपी के एसडीओ जेएस बैनीवाल को उस शोरूम वाली जगह का वो इंतकाल दिखाया जिसमें 17 जुलाई 2017 को खसरा नंबर 131 की जमीन एचएसवीपी से पूरणीदेवी के नाम इंतकाल दर्ज था। जमीन के कागज दिखाने पर एचएसवीपी के अफसर कागज चेक करने लगे, लेकिन खुद शोरूम गिराने के ऑर्डर नहीं दिखा पाए।

इस कारण शोरूम मालिक व उसके साथ आए लोगों में रोष देखते हुए दूसरे निर्माण को भी बिना गिराए वहां से निकल गए। शोरूम मालिक मंगाराम निवासी गांव गरीड़ा ने पिंजौर थाने में शिकायत करते हुए एचएसवीपी के अफसरों पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है।

पिंजौर नालागढ़ रोड पर हाईवे किनारे बन रहा था शोरूम

कागज देखकर तहसीलदार बोले-जमीन का इंतकाल पूरणी देवी के नाम

मौके पर तहसीलदार डाॅ. कुलदीप मलिक ने कहा कि मैं कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट था ताकि एचएसवीपी के अफसरों द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है उसमें कोई बाधा न हो। निर्माण गिराए जाने के बाद जमीन मालिक इंतकाल लेकर आए थे उसके अनुसार 17 जुलाई 2017 को यह जमीन एचएसवीपी की ओर से पूरणी देवी के नाम चढ़ाई हुई है। बाकी असलियत क्या है, यह एचएसवीपी के अफसर ही बता पाएंगे।

पूरी तसल्ली के बाद शोरूम गिराने के ऑर्डर दिए थे कालका-पिंजौर अर्बन कॉॅम्प्लेक्स में पूरी तसल्ली करने के बाद ही शोरूम गिराने के ऑर्डर दिए गए थे। इसके बाद एक कागज सामने लाया गया है। यह कागज ठीक है या गलत। इसका सोमवार को ही पता चल सकेगा। अगर गलत कागज दिखाए गए हैं तो ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी। वर्ना गलत इंफॉरमेशन देकर डेमोलिशन ऑर्डर कराने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे। -मुकेश आहुजा, एडमिनिस्ट्रेटर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण

शोरूम गिराने के ऑर्डर की कॉपी ऑफिस में पड़ी है: एसडीओ

इस बारे में एचएसवीपी के एसडीओ बेनीवाल ने बताया कि यह शोरूम एचएसवीपी की जमीन पर अवैध तौर पर किया जा रहा था, इसलिए इसे गिराया गया है। उन्होंने कहा कि उनके पास शोरूम को गिराने के ऑर्डर हैंै, लेकिन इस समय आॅफिस पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस जमीन के कागज इन लोगों को आॅफिस में चेक करवाने के लिए भी कहा था।

खबरें और भी हैं...